देश

वसीम रिजवी ने की वसीयत… हिंदुओं के श्मशान घाट में मेरा दाह संस्कार हो

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश में एक वसीयत की जमकर चर्चा हो रही है। यह वसीयत उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मौजूदा सदस्य और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा की गई है। इस वसीयत में उन्होंने अपने अंतिम संस्कार को लेकर अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है। श्री रिजवी ने अपनी वसीयत में कहा है कि उन्होंने,मरने के बाद अपने मृत शरीर को कब्रिस्तान में दफनाने की जगह, हिंदू रीति रिवाज से श्मशान घाट में जलाए जाने की इच्छा व्यक्त की है। अपनी वसीयत में उन्होंने डासना मंदिर के महंत श्री नरसिम्हानंद सरस्वती को मुखाग्नि देने का अधिकार दिया है। वसीम ने अपनी वसीयत को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में वसीम रिजवी कह रहे हैं कि उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। रिजवी का दावा है कि उक्त आयतें इंसानियत के प्रति नफरत फैलाने का काम करती हैं। रिजवी का दावा है कि उनके इस कदम से मुसलमान नाराज हैं। और उनकी जान लेना चाहते हैं। मुसलमानों ने ऐलान किया है कि उन्हें किसी कब्रिस्तान में कोई जगह नहीं देंगे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button