विदेश

क्या..अफगानिस्तान के 3 लाख फौजियों में से हजारों फौजी फर्जी थे केवल कागजों पर थे..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सबके मन में यही सवाल उठा था कि आखिर तीन लाख से ज्यादा सैनिकों वाली अफगान फौज, चंद हजार तालिबानियों से महज कुछ ही घंटों में कैसे हार गई? इस सवाल का जवाब अब मिल गया है. अशरफ गनी सरकार में वित्त मंत्री रहे खालिद पायेंडा का कहना है कि अफगान सैनिकों की गिनती कागजों पर जितनी बड़ी थी असलियत उससे काफी छोटी थी. यही वजह रही कि तालिबानी लड़कों ने महज कुछ ही दिनों में मुल्क पर कब्जा कर लिया. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अफगानिस्तान की सेना में अगर तीन लाख फौजी कागजों पर थे। तो असलियत में कितने फौजी थे। गैर सरकारी सूत्रों के मुताबिक अफगान सरकार की फौज में महज 1लाख फौजी थे। और उनका भी मोरल बहुत डाउन था तथा वे पराजय की मानसिकता के शिकार हो गए थे। इसलिए कुछ ही समय में तालिबान के लड़ाकों के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button