छत्तीसगढ़

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का बिलासपुर में प्रथम आगमन पर जोशीला स्वागत, कल जिला भाजपा की लेंगे बैठक

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर का आज बिलासपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। श्री माथुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरबा में हुए कार्यक्रम से वापस लौटते समय बिलासपुर पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ भवन में आने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल ताशे और पटाखे के साथ जोशीला स्वागत किया।

कोरबा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल भी छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई थी। कार से उतरते ही श्री ओम माथुर का स्वागत करने की नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी लग गई।

स्वागत करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत महामंत्री श्री घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि पूर्व महापौर श्री किशोर राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री ओम माथुर आज बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम कर कल भाजपा मुख्यालय में भाजपा की बिलासपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button