बिलासपुर
(देखें वीडियो) आर आई परिसर में एक कैदी के बेहोश होकर गिरने से, घबराए पुलिस अधिकारी
बिलासपुर। (महेश तिवारी) आज बिलासपुर के आर आई (पुलिस)परिसर में एक कैदी के बेहोश होकर गिरने से वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारी और जवान हड़बड़ा गए। वाकया आज सुबह का है। पुलिस के अधिकारी शायद इस कैदी को पूछताछ के लिए लाए हुए थे। लेकिन उसके अचानक बेहोश होकर गिरने से वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारी और जवान घबरा गए। वहीं मौजूद किसी ने जब यह बताया कि बेहोश होकर गिरे कैदी में मिर्गी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। तो पुलिस अधिकारी बेहोश पड़े कैदी को जूते आदि सुंघाने लगे। लेकिन इस पर भी जब कैदी को होश नहीं आया, तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उसे किसी तरह वाहन में बिठाया और अस्पताल ले गए। देखिये वीडियो👇👇
Advertisement