छत्तीसगढ़

VIDEO : राममय हुआ शहर….रामनवमी पर श्री वेंकटेश मन्दिर से निकली भव्य शोभायात्रा

Advertisement

बिलासपुर : शहर में राम नवमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हर जगह पर भक्तिमय वातावरण रहा। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम श्री वेंकटेश मंदिर सेवादार समिति की ओर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व युवा वर्ग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए शहर भ्रमण करते दिखे।

Advertisement
Advertisement

शोभायात्रा शहर के मुख्य स्थल श्री वेंकटेश मंदिर से सदर बाजार, गोल बाजार, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, शिव टाकीज, पुराना बस स्टैंड ,अग्रसेन चौक, पुलिस ग्राउंड, ईदगाह चौक, लखीराम सभागार समापन वेंकटेश मंदिर में हुआ। हर चौक पर शोभा यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया गया।

Advertisement

रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह से ही शहर का माहौल राममय हो गया था। शहरवासी राम की भक्ति में डूबे हुए थे। रामनवमी के अवसर पर परम रामभक्त हनुमानजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Advertisement

राम को मनाना है तो उनके परम भक्त हनुमानजी की पूजा-अर्चना तो करनी ही पड़ेगी। रामनवमी के पावन अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना होती रही। श्रद्धालु राम सीता के प्रति आस्था प्रकट करने हनुमान मंदिर में मत्था टेकते रहे।

रामभक्त के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त करने का दिन था। जैसे राम के प्रति हनुमानजी की अगाध श्रद्धा जगजाहिर है उसी अंदाज में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और श्रद्धा दोनों प्रकट की। शहर को ध्वज पताका, तोरण बंदनवार से सजाया गया है।

ऐसा कोई चौक नहीं और शहर के मोहल्लों में ऐसा कोई गली नहीं जहां तोरण पताका फहराते दिखाई न दे। सुबह से ही उल्लासपूर्ण माहौल में लोग नजर आए। सुबह के वक्त विभिन्न् मोहल्लों में प्रभात फेरी निकाली गई। रामजन्मोत्सव की लोग एक दूसरे को बधाई भी देते रहे।

मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सदर बाजार स्थित वेंकटेश मंदिर में सुबह से ही चलह पहल शुरू हो गई थी। मंदिर के प्रमुख पुजारी से लेकर संस्कृत विद्यालय के छात्र मंदिर परिसर में नजर आए। संस्कृत के श्लोकों से मंदिर परिसर गुंज रहा था।

सदरबाजार से गोलबाजार तक का माहौल देखते ही बनता था। जिनको जहां जगह मिली वहीं खड़े होकर शोभायात्रा को निहारते रहे और स्वागत करते रहे। सदरबाजार से गोलबाजार तक आसमान में फूलों की वर्षा होती रही। शहरवासियों ने इतने फूल बरसाए कि सड़क पर फूलों की एक परत ही बिछ गई थी।

रंग-बिरंगे फूलों की चादर के बीच रामलला का दरबार चल रहा था। फूलों की वर्षा के साथ ही महिलाओं ने आरती भी उतारी। जगह-जगह आरती सजाए महिलाएं सजधजकर खड़ी हुई थीं। माहौल ऐसा कि अयोध्या में रामलला सड़कों में अपनों को दर्शन दे रहे हों। लोग श्रद्धा के साथ सिर झुकाए आरती उतारते रहे।

भगवा रंग में रंगा रहा अग्रसेन चौक

अग्रसेन चौक का स्वरूप आज अलग ही रूप में नजर आया। पूरा चौक भगवा रंग में रंगा रहा। यहां से गुजरने वालों को भी सुखद अनुभूति हुई। जैसे ही अग्रसेन चौक मंे शोभायात्रा पहुंची यहां युवाओं व स्वगात करने वालों ने जमकर स्वागत सत्कार किया। जैसे-जैसे रामजी का रथ आगे बढ़ते गया उसी अंदाज में लोगों की भीड़ भी पीछे-पीछे जुटती चली गई।

लोगों की भीड़ के चलते शहर की सड़कें छोटी और संकरी पड़ गई थी। जहां तक नजर जा रही थी लोगों की भीड़ ही नजर आ रही थी। एक ऐसा माहौल जिसमें उत्साह और उल्लास ही नजर आ रहा था। लोग श्रद्धा और भक्ति के भाव से डूबे हुए थे। श्रद्धा भक्ति के भाव में गोते लगाते रहे और रामजी की रथ के पीछे-पीछे चलते रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button