देश

उल्टा तिरंगा फहराते यूपी के उपमुख्यमंत्री का वीडियो वायरल….

(शशि कोन्हेर) :उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक वायरल वीडियो के चलते विवादों में आ गये हैं। वीडियो में वह एक गाड़ी पर सवार हैं, समर्थकों की भीड़ है। ब्रजेश पाठक एक खुली कार में सवार हैं। उनके हाथ में तिरंगा है लेकिन जो तिरंगा ब्रजेश पाठक के हाथ में है, वह उल्टा है। अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा को भी निशाने पर ले लिया है।


बताया जा रहा है की वीडियो लखनऊ का है, जहां पर 15 अगस्त के दिन बाइक रैली निकाली गई थी। इस दौरान खुली कार में सवार बृजेश पाठक के हाथ में तिरंगा है और तिरंगा उनके हाथ में उल्टा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और समाजवादी पार्टी ने बृजेश पाठक के साथ ही भाजपा को भी निशाने पर लिया है।


समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर से वीडियो को शेयर कर लिखा गया, ‘भाजपा के छापेमार उपमुख्यमंत्री लहरा रहे उल्टा तिरंगा! यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी रैली में उल्टा तिरंगा लहरा रहे हैं। देश का अपमान करने में नंबर 1 है भाजपाई, इनकी देशभक्ति सिर्फ दिखावी है। नाकारा मंत्री के देखो संस्कार, भारत को कर रहे है शर्मसार।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button