मनोरंजन

VIDEO : सलमान खान से मिलते खुशी से डांस करने लगीं मुक्केबाज निकहत जरीन….कभी एक्टर को बताया था अपनी जान….!

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भला कौन प्यार नहीं करता होगा। उनकी चाहने वालों की लिस्ट में आम से लेकर खास तक के फैंस मौजूद हैं। इस लिस्ट में एक और नाम सामने आया है। भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज निकहत जरीन भी सलमान की दीवानी हैं। वो जितना प्यार अपनी मुक्केबाजी से करती हैं, उतना ही सलमान खान से भी करती हैं। निकहत सलमान को इतना पसंद करती हैं कि एक इंटरव्यू में वो एक्टर को अपनी जान तक कह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि वो सलमान से मिलना उनका एक बहुत बड़ा सपना है। साथ ही उनका हमेशा से सपना रहा है कि वह सलमान खान से मिलें। वहीं अब निकहत का ये सपना पूरा हो गया है। मुक्केबाज और एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं। निकहत जरीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में वो सलमान संग अपना वीडियो पोस्ट करने में पीछे कैसे रहतीं। निकहत जरीन वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button