छत्तीसगढ़

जशपुर जिले से आई बेहद दर्दनाक खबर..2 बच्चों समेत पति-पत्नी लटके फांसी पर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जशपुर : जिले से एक ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है जहां एक झटके में ही पूरा परिवार ख़त्म हो गया। यहां दो मासूमों के साथ माता-पिता ने भी मौत को गले लगा लिया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दंपति ने पहले मासूमों को फंदे से लटकाया और बाद में खुद भी रस्सी से झूल गए होंगे।

Advertisement
Advertisement

जिले में पहाड़ी कोरवा दंपत्ति समेत 2 मासूमों ने मौत को गले लगा लिया. पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना सामरबहार गांव के डुमरपारा की है। बगीचा पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

पहाड़ी कोरवा समुदाय का है। मृतकों के नाम राजुराम कोरवा (पति), भिनसारी बाई (पत्नी), देवंती (पुत्री) लगभग 4 वर्ष, देवन पुत्र लगभग( 1 वर्ष) है। फिलहाल आत्महत्या का कारण क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button