छत्तीसगढ़

UPDATE – नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मृत, बीएसएफ का एक जवान घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : शनिवार को जिला कांकेर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई है। कांकेर के थाना प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 Batallion की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। अभियान के दौरान लगभग 8 बजे रात्रि (थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा) ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई।

Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ में 01 महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला माओवादी को पहचान RKB डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। घायल महिला माओवादी फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान किया गया है। इस मुठभेड़ में 01 BSF जवान Vikas Singh को मामूली चोट आई है, वर्तमान में उनका स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button