देश

प्रदेश अध्यक्ष के लिए “ब्राह्मण चेहरा” खोज रही, यूपी भाजपा

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब नया प्रदेश अध्यक्ष तलाशा जा रहा है। पार्टी का इतिहास देखा जाए तो बीते 20 वर्ष के दौरान लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष की कमान ब्राह्मण के हाथ में ही रही है। इसी कारण 2024 के चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसी के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का पिछला इतिहास खंगालें तो ब्राह्मण समुदाय से किसी नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। प्रदेश में 2004 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे ही रहा है। इसी कारण ब्राह्मण चेहरे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ अपनी सरकार का गठन कर लिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button