देश

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी, साधना गुप्ता का निधन….

(शशि कोन्हेर) : समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे।

साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी पार्थिव देह को लखनऊ लाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button