देश

“एमएसपी” पर सरकार से बात करने संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किये ये पांच नाम..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) नई दिल्ली। किसान आंदोलन से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी से बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन के सभी नेताओं ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी मिल कर सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे। इस कमेटी में अशोक डाल्वे, शिवकुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इस पर नाराजगी दिखाई। इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन शुरू हो गया।किसानों की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने इन तीनों कानून को वापस ले लिए हैं। सरकार ने किसानों से यह कहा कि अब कानून वापस लिए जा चुके हैं तो आंदोलन खत्म कर दीजिए। इधर किसान नेता इस बात पर अड़ गए हैं कि किसान आंदोलन तभी खत्म होगा जब सरकार एमएसपी पर कानून बना दे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि कुछ और मांगों को सरकार को मानना होगा। वहीं, सरकार कमेटी बना कर एमएसपी पर बात करने के लिए रजामंद है।
शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई जिसमें सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए पांच नाम तय कर दिए हैं। किसान नेताओं ने अनुसार फिलहाल एमएसपी की सपोर्ट नहीं रहने के कारण किसान परेशान होते हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। इस कारण सरकार अगर किसानों की सही में बेहतरी चाहती है तो एमएसपी पर जल्द से जल्द कानून बना कर आर्थिक स्थिति को सुधारे।

Advertisement
Advertisement

इन इन नामों पर बनी सहमति

Advertisement

अशोक डाल्वे

Advertisement

शिवकुमार कक्का

गुरनाम सिंह चढूनी

युद्धवीर सिंह

बलबीर सिंह राजेवाल

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button