छत्तीसगढ़

रायपुर में आज से होगी संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक, अगले छह दिनों में होंगे कई कार्यक्रम

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डा. मोहन भागवत मंगलवार शाम को मुंबई-हावड़ा मेल से नागपुर से रायपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर उनका प्रांत संघचालक डा. पुर्णेदू सक्सेना, प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार ने स्वागत किया।

Advertisement

वह छह दिन रायपुर में प्रवास करेंगे। इस दौरान सात से नौ सितंबर तक वह केंद्रीय टोली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे।

Advertisement
Advertisement

विभिन्न विषयों पर होंगी बैठके

Advertisement


संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ करीब 30 अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी यहां पहुंच गए हैं। संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख कनीराम ने बताया कि भागवत छह दिन अलग-अलग विषयों पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

Advertisement

प्रथम तीन दिन संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद 10-12 सितंबर तक आखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होंगे।

शताब्दी वर्ष की बैठक को लेकर विशेष चर्चा


अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक प्रतिवर्ष एक बार आयोजित होती है। बैठक में डा. भागवत, दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे। इस बार यह बैठक छत्तीसगढ़ में हो रही है। इसके पहले संघ की ओर से राजस्थान के झुंझुनू में सात से नौ जुलाई, 2022 तक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक आयोजित हुई थी।

पिछले सप्ताह 27 और 28 अगस्त को वाराणसी शहर से बाहर कोइराजपुर में संघ की दो दिवसीय बैठक में देशभर के 45 प्रांतों के प्रांतीय प्रचार प्रमुख व सह प्रचार प्रमुख प्रतिभाग कर चुके हैं। तीन महीने के भीतर रायपुर में होने जा रही संघ की यह तीसरी बड़ी बैठक होगी।

संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर इस बार की बैठक में विशेष रूप से चर्चा होगी। विभिन्न संगठन भी अपने-अपने कार्य व उपलब्धियों पर प्रस्तुति देते हुए विस्तार से चर्चा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button