छत्तीसगढ़

यू्क्रेन ने की व्लादिमीर पुतिन को मारने  की कोशिश, हमने फेल किए दो ड्रोन अटैक: रूस

Advertisement

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी दी। आरोप है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या के उद्देश्य से रूसी राजधानी मास्को में कुछ घातक ड्रोन भेजे थे। हालांकि इन ड्रोन्स को बीच में ही मार गिराया गया।

Advertisement
Advertisement

रूस ने कहा कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या के उद्देश्य से क्रेमलिन पर ड्रोन हमले करने का प्रयास किया था। यूक्रेन का यह प्रयास सफल नहीं रहा। हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। रूस ने कहा है कि वह इस हमले को एक “सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई” मानता है।

Advertisement

रूस के हवाले से समाचार एजेसियों ने बताया कि रूसी सुरक्षा बलों ने दोनों यूक्रेनी ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया था। रूस ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को कुछ नहीं हुआ है और न ही उस इमारतों को कोई भौतिक क्षति पहुंची है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में क्रेमलिन के ऊपर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

Advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के इस बयान से कुछ समय पहले, मॉस्को शहर के अधिकारियों ने राजधानी में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रूस ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद 9 मई की विजय दिवस परेड मास्को में पहले से तय कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी।

दावों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्या के कई प्रयासों से बाल-बाल बचे हैं। बुधवार को किए गए कथित हमले को छोड़कर, अब तक रूसी राष्ट्रपति पर पांच बार हत्या के प्रयास किए गए हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई में यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस किरिलो बुडानोव ने खुलासा किया था कि रूसी-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत में व्लादिमीर पुतिन के जीवन पर एक “असफल प्रयास” हुआ था।

2012 में, रूसी विशेष बलों ने एक चेचन विद्रोही- एडम ओस्मायेव को पकड़ा था। उसने व्लादिमीर पुतिन की हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की थी। उसने कहा, “हमारा लक्ष्य मास्को जाना था और पुतिन को मारने की कोशिश करना था … हमारी समय सीमा रूसी राष्ट्रपति चुनाव के बाद थी।”

2002 में, व्लादिमीर पुतिन की अजरबैजान यात्रा के दौरान, एक इराकी व्यक्ति को रूसी नेता को मारने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कहा गया था कि उस व्यक्ति के अफगानिस्तान और चेचन विद्रोही बलों के साथ संबंध थे और एक सह-साजिशकर्ता को विस्फोटक देने की कोशिश कर रहा था। दोनों आदमी और उसके कथित साथी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button