विदेश

ब्रिटेन की अदालत का आदेश, विजय माल्या को लंदन में घर से निकाला जाएगा….

Advertisement

कर्ज के भारी बोझ तले दबे भगौड़ा भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या को लंदन स्थित घर से निकाला जाएगा, ब्रिटेन की अदालत ने यह आदेश जारी किया। माल्या को पूरे परिवार के साथ आलीशान घर खाली करना होगा।

Advertisement
Advertisement

घर पर कब्जा स्विस बैंक का होगा। माल्या की लंदन स्थित आलीशान घर से बेदखल किए जाने के आदेश पर रोक लगाने की अर्जी ब्रिटिश अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। स्विस बैंक यूबीएस के साथ लंबे समय से जारी कानूनी विवाद में माल्या के इस घर को खाली कराने का आदेश दिया गया था। माल्या ने इस आदेश के अनुपालन पर रोक लगाने की मांग की थी। लंदन हाई कोर्ट के जज डिप्टी मास्टर ने पिछले हफ्ते माल्या के करोड़ों पाउंड के लग्जरी घर पर जबरन कब्जा करने के आदेश पर रोक लगाने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Advertisement

माल्या और उनके परिवार- बेटे सिद्धार्थ और मां ललिता, जो वहां रहते हैं। उन्हें लक्जरी संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा। स्विस बैंक यूबीएस कथित तौर पर 64 वर्षीय संकटग्रस्त व्यवसायी की प्रमुख संपत्ति कॉर्नवाल टेरेस अपार्टमेंट पर कब्जा कर लेगा, जो लंदन में रीजेंट पार्क में है।

Advertisement

लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के जस्टिस मैथ्यू मार्श ने अपने फैसले में कहा कि माल्या परिवार को बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कोई आधार नहीं है। इसका मतलब है कि माल्या को इस संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है। माल्या को इस स्विस बैंक को 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज लौटाना है। माल्या के लंदन स्थित इस घर में उनकी 95 साल की मां रहती हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button