रायगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत…..

रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। नेतानगर निवासी प्रेम बसोड़ (18) और निर्मल साव बाइक से भजन-कीर्तन कार्यक्रम से लौट रहे थे, जब भाठनपाली-नेतानगर के बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन की आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद जाम हटा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button