रायगढ़

ट्रेलर लूट का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई ट्रेलर लूट की वारदात को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा लिया। ट्रेलर चालक सफराज खान से मारपीट कर ट्रेलर, मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक स्वयं स्वर्णकार (21 वर्ष) और तीन नाबालिग शामिल हैं।

Advertisement

आरोपी एक स्वीफ्ट कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए थे। लूट के बाद ट्रेलर समेत फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने लूटा गया ट्रेलर, मोबाइल, नकद ₹2600, लोहे का चुड़ा और वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जब्त कर ली है। बरामद माल की कुल कीमत करीब ₹30 लाख आंकी गई है।

Advertisement

घटना के बाद ट्रेलर चालक ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह और बालिग आरोपी को जेल भेजा गया है। एसपी दिव्यांग पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button