छत्तीसगढ़

महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

 

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी गणमान्य अतिथि पहुंचे अरेल घाट। वहां से मोटर बोट के जरिए सभी त्रिवेणी संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।

Advertisement

महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन पूरे धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथि अरेल घाट पहुंचे। वहां से वे मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम पहुंचे और पवित्र स्नान कर धर्म व आस्था के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, और इसी कड़ी में वीआईपी अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से स्नान व पूजा-अर्चना कर सकें।

Related Articles

Back to top button