कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी, ACCU टीम पर गंभीर आरोप, एक पुलिसकर्मी निलंबित

रायपुर – एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट यानी ACCU टीम पर चोरी का गंभीर आरोप लगा है। चेकिंग के दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने एक कारोबारी की कार से दो लाख रुपये निकाल लिए।
दरअसल, रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम दुर्ग जिले के विद्युत नगर इलाके तक पहुंची। वहीं धमतरी से लौट रहे कारोबारी मयंक गोस्वामी की कार की तलाशी ली गई।आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कार में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए।
जब रकम गायब पाई गई, तो कारोबारी ने घर और दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें टीम के कुछ सदस्य कार से कुछ निकालते साफ नजर आ रहे हैं।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह
शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने मामला रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह को भेजा। जांच के बाद पुलिसकर्मी प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है, जबकि धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और वीरेंद्र भार्गव के खिलाफ जांच जारी है।फिलहाल आरोपों की जांच रायपुर पुलिस कर रही है और CCTV फुटेज को मुख्य साक्ष्य के तौर पर लिया गया है।




