हेरोईन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोईन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना आमानाका क्षेत्र के नया बायपास रोड टाटीबंध इलाके में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, निवासी फिरोजपुर पंजाब और हरभजन सिंह, निवासी कबीर नगर रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 25.27 ग्राम हेरोईन, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग दो लाख सड़सठ हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।




