छत्तीसगढ़रायपुर

पीडब्लूडी में बड़ा फेरबदल, 32 इंजीनियरों का तबादला..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस बदलाव में 32 इंजीनियरों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं।

Advertisement

पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इन 32 इंजीनियरों को स्थानांतरित कर दिया। सूची में एक कार्यपालन अभियंता, लगभग आधा दर्जन सहायक अभियंता और शेष उप अभियंता शामिल हैं।

Advertisement

इन सभी इंजीनियरों को लंबे समय से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में पदस्थ किया गया था।

इस फेरबदल में प्रमुख बात यह है कि सभी अधिकारियों को नक्सल प्रभावित बस्तर के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भेजा गया है। इकलौते कार्यपालन अभियंता विकाश श्रीवास्तव को नया रायपुर से सुकमा स्थानांतरित किया गया है।

यह फेरबदल सरकार की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना का हिस्सा माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सूची नीचे दी गई है।

Related Articles

Back to top button