रायपुर

जगन्नाथ रथ यात्रा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

राजधानी रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में आज रथ यात्रा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

Advertisement

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल पारंपरिक रूप से “सोने के झाड़ू” से रथ यात्रा मार्ग की सफाई करेंगे। यह परंपरा भगवान के नगर भ्रमण से पहले की जाती है, जिसे छेरा पहरा कहा जाता है।

Advertisement

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मंदिर परिसर में भारी भीड़ और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button