जांजगीर-चाम्पा

मल्टीप्लेक्स में मारपीट करने वाली दो लड़कियां गिरफ्तार, सहयोग करने वाले तीन युवक भेजे गए जेल….

जांजगीर-चांपा। मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में मारपीट कर उत्पात मचाने वाली दो लड़कियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित लड़कियों द्वारा पीड़िता से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की।

Advertisement

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजे टिकट काउंटर के पास खड़ी थी, तभी दोनों लड़कियां पहुंचीं और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने परिचित तीन युवकों को भी मौके पर बुला लिया, जिनकी मौजूदगी में पीड़िता और उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गई। हल्ला सुनकर लोगों ने बीच-बचाव किया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ, जो बाद में वायरल हो गया।

Advertisement

मारपीट में सहयोग करने वाले तीन युवक—राहुल बरेठ (21), राहुल बरेठ (22) और रामधन बरेठ (39), निवासी महुदा—के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, उपनिरीक्षक सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह और भूपेंद्र गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button