अवैध शराब छोड़ स्वरोजगार से जुड़ा सबरिया समुदाय, जांजगीर-चांपा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, जिसकी गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में खूब सराहा गया।
दरअसल, एसपी विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के सबरिया समुदाय, जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण से जुड़ा था, उसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने संवाद और विश्वास के जरिए समुदाय को जागरूक किया और उन्हें इस कुरीति से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस के प्रयासों से समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्होंने अवैध गतिविधियों को छोड़कर वैध और सम्मानजनक जीवन अपनाया। इस पहल से जिले में अपराध में कमी आई और सामाजिक बदलाव भी देखने को मिला।
इस सराहनीय कार्य की प्रस्तुति राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में दी गई, जहां देशभर के पुलिस अधिकारियों ने इसकी जमकर प्रशंसा की।जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल दिखाती है कि संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाए, तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है।




