जांजगीर-चाम्पा
पीड़िता से चालान के नाम पर पैसे मांगने वाला प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर, एसपी ने की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा – थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को पीड़ित महिला से चालान पेश करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मारपीट के मामले में न्यायालय में चालान पेश करने के लिए प्रधान आरक्षक ने उससे अवैध वसूली की मांग की थी, अन्यथा चालान में स्क्रूटनी निकलवाने की धमकी दी थी।
पीड़िता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल थाना बिर्रा से हटाकर रक्षित केंद्र में भेज दिया। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिक जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




