बिलासपुर

तालाब में संदिग्ध अवस्था मे मिली युवक की लाश….जांच में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के घोड़ा मार गाँव में तालाब मे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है… वहीं पुलिस इस घटना को लेकर कई एंगल से जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद भी शक के घेरे में है।

Advertisement

कोटा के घोड़ा मार गाँव में रविवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक की लाश तैरती देखी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचकर कोटा थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी हालत और स्थिति संदिग्ध नजर आई… जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंका गया होगा।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाई है, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने उसके बारे में अनुमान जरूर लगाया है। उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स और लोकेशन की भी तस्दीक की जा रही है। जांच के दौरान प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। पुलिस इस पहलू को मुख्य आधार मानकर भी पूछताछ कर रही है। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। कॉल रिकॉर्ड्स और संभावित संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है… और पुलिस हत्या सहित हर संभावित दिशा पर काम कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button