बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में 10 किलो गांजे के साथ पकड़ाए दो आरोपी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर। जोनल स्टेशन में गश्त के दौरान आरपीएफ क्राइम ब्रांच व टास्क टीम ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपित जबलपुर जिले के रहने वाले हैं और संबलपुर से गांजा खरीदकर जा रहे थे।

Advertisement

रेलवे स्टेशन में लगातार इस तरह की कार्रवाई हो रही है। हालांकि इस सख्ती के बाद भी तस्करों में उस तरह ख़ौफ़ नजर नहीं आ रहा है जैसा दिखना चाहिए। तभी तो कार्रवाई के बाद भी बेझिझक गांजा लेकर ट्रेन या स्टेशन की भीड़ में आम यात्रियों की तरह तस्कर खड़े रहते हैं। रविवार की रात टीम जांच कर रही थी। तभी भीड़ खड़े दो यात्री खुद को उनसे छिपाने का प्रयास करने लगे। जिस पर टीम को संदेह हुआ। उन्होंने दोनों यात्रियों को बुलाया। इसके बाद सामान्य पूछताछ की। जिसमे एक नए अपना नाम अशोक रजक निवासी सिहोर जिला जबलपुर बताया। दूसरे का नाम अक्षय जसवानी है। वह जबलपुर जिले के अंतर्गत दमोयनाका शांतिनगर थाना गोहकपुर बताया।

Advertisement
Advertisement

पूछताछ से बात समझ आ गई कि उनके पास कुछ प्रतिबंधित चीजें रखीं है। लिहाजा बैग को दिखाने के लिए कहा गया। जिस पर दोनों आपत्ति जताने लगे। ऐसी स्थिति जबरदस्ती बैग को लेकर तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोनों के बैग से पांच- पांच किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये हैं। गांजा जब्त होने के बाद दोनों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। यहां उन पर गांजा तस्करी की कार्रवाई पूरी की गई। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सुबह जब्त गांजा के साथ आरोपितों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button