रायगढ़

फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के मुताबिक घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है, जहां स्कूटी सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला झपट ली और फरार हो गए।

Advertisement

मामले की शिकायत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 85 हजार रुपये की सोने की माला और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button