जशपुर

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, हुआ गिरफ्तार

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम पुटली में रहने वाले जेरोम तिर्की ने अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की पर चरित्र को लेकर शक करते हुए विवाद के दौरान घर में रखे लोहे के धारदार हथियार ‘दौली’ से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपने भाई को इसकी जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

Advertisement

सूचना मिलने पर तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार जब्त कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button