रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” का असर, 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए

रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसिया क्षेत्र से 52 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से कुछ युवक गांजा लेकर क्षेत्र में आने वाले हैं। इसी इनपुट के आधार पर खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को पकड़कर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेन से गांजा लाकर सप्लाई करने की फिराक में थे।

Advertisement

बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button