भिलाई

पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला कर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार….

(शशि कोन्हेर) : पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक आरोपी को पहले पकड़ा जा चुका है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

Advertisement

वैशालीनगर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार विगत 16 जनवरी 2023 को थाना वैशाली नगर में पदस्थ आरक्षक 1585 भागवत साहू अम्बेडकर चौक में वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात था। इसी दरम्यानी अज्ञात कार चालक द्वारा जान से मारने की नियत से जानबुझ कर ठोकर मारकर आरक्षक भागवत प्रसाद साहू के ऊपर वाहन को चढ़ा दिया गया जिससे उसके पैर में फैक्चर हो गया।

Advertisement
Advertisement

आरक्षक भागवत साहू उपचार हेतु 2 माह बी.एम शाह हास्पिटल में भर्ती था। आरक्षक भागवत साहू की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 13/ 2023 धारा 186,353, 333,279,337,338, 325, 307, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान प्रकरण में आरोपी विक्की साहनी उर्फ चटाई को पूर्व में गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया था। शेष फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

Advertisement


थाना प्रभारी वैशाली नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा टीम गठित कर आरोपी मुकेश चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर वार्ड-4 भिलाई तथा विकास खण्डारे पिता स्व. गणेश खण्डारे उम्र 26 वर्ष निवासी चिंगरी पारा नेहरू भवन रोड सुपेला को गिरफ्तार कर न्यायालय से ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button