राजनांदगांव

हरियर राजनांदगांव के लिये वृक्षारोपण महा अभियान जारी, अब तक शहर में लगभग 8 हजार पौधो का रोपण….

Advertisement

(उदय मिश्रा) -: राजनांदगांव – शहर को प्रदूषण मुक्त करने एवं हरियर राजनांदगांव की परिकल्पना को साकार करने नगर निगम द्वारा शहर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसका प्रारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नगर निगम के सामने डिवाईडर में वृक्षारोपण कर किया था। इसके पश्चात प्रतिदिन नगर निगम द्वारा शहर के आंतरिक व बाह्य क्षेत्र तथा फ्लाई ओव्हर के नीचे विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये जा रहे है, इसी कडी में जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे दोनों ओर लगभग 500 कोनो कारपस प्रजाति के पौधो का रोपण किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण महा अभियान के संबंध मेें बताया कि हरियर राजनांदगांव की परिकल्पना को साकार करने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा शहर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है, इसके लिये सभी वार्डो में स्थान चयन कर सुरक्षित एवं पानी की उपलब्धता वाले स्थान पर पौधे रोपित किये जा रहे हैं । जिसके तहत अब तक शहर के डिवाईडर, पेन्ड्री बाई पास से सी.आई.टी. कालेज बाईपास तक, बाबू टोला, दीवान टोला, बसंतपुर लेप्रोसी हास्पिटल के पास के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक नीम,पीपल, बरगद, गुलमोहर, करंज,बदाम, शीशम,अर्जुन पाम, पेल्ट्रा पाम, उज्जैनी के लगभग 08 हजार पौधो का रोपण किया गया और अब जी.ई.रोड फ्लाई ओव्हर के नीचे गुरूद्वारा चौक से पुराना बस स्टैण्ड चौक तक दोनो तरफ किनारे में कोनो कारपस प्रजाति के लगभग 500 पौधो का रोपण किया जा रहा है। गत वर्ष निगम द्वारा किये गये पौधों के रोपण का भी देख-भाल किया जा रहा है, उनमें से अधिकांश पौधे वृक्ष का आकार ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक कम वर्षा की स्थिति निर्मित हुई है, इसका प्रमुख कारण पर्यावरण प्रदूषण है, जिसे ध्यान में रखते हुये यदि हर व्यक्ति अपने घर एवं संस्थान के सामने लगे वृक्ष की देख-भाल व सुरक्षा करेगा तो हमारा शहर हरा-भरा हो जायेगा। उन्होंने नागरिकों, समाज सेवी संगठनों से अपील करते हुये कहा कि अपनी सुविधा के अनुसार पौधे लगाकर वृक्षारोपण महा अभियान में सहभागी बन, पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button