बिलासपुर

आसमान से रखी गई नजर, जमीन पर हुई छापेमारी: सरकंडा पुलिस ने विक्की और संतोष कबाड़ी को दबोचा

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे अनूठी और तकनीकी कार्रवाई की है। सरकंडा थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरों का उपयोग कर साइंस कॉलेज रोड स्थित एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी की, जहाँ से भारी मात्रा में संदिग्ध कबाड़ बरामद किया गया है।पिछले लंबे समय से बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह को सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ इलाकों में चोरी के सामान की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री हो रही है। विशेषकर सरकंडा थाना अंतर्गत साइंस कॉलेज रोड पर स्थित एक दुकान संदेह के घेरे में थी। यह दुकान बाहर से हमेशा बंद दिखाई देती थी, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।संदेह पुख्ता होने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सीधे दबिश देने के बजाय ड्रोन कैमरे का सहारा लिया। जब पुलिस ने इलाके में ड्रोन उड़ाया, तो कैमरे में कैद दृश्यों ने सच्चाई बयां कर दी। दुकान की चहारदीवारी के भीतर भारी मात्रा में कबाड़ और संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आईं।

Advertisement

ड्रोन से पुख्ता सबूत मिलने के तुरंत बाद सरकंडा पुलिस ने टीम गठित कर विक्की रजक और संतोष रजक की कबाड़ दुकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस घेराबंदी से आरोपियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से ​लगभग 3.30 टन अवैध कबाड़ मिला।​जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।​

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि बिलासपुर में अवैध कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस अब न केवल मुखबिरों, बल्कि आधुनिक तकनीक और ड्रोन सर्विलांस के जरिए अपराधियों के गुप्त ठिकानों तक पहुँचेगी।

Related Articles

Back to top button