बिलासपुर

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, बिजली संकट झेल रहे तिफरा के रहवासी, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के बीच अब ट्रांसफार्मर ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। सिद्धि विनायक नगर, गुरु रोड और माँ आशा पुरम कॉलोनी के सामने रहने वाले लोग पिछले एक हफ्ते से बिजली समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Advertisement

तिफरा इलाके में देर रात ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके की बिजली घंटों बंद रही। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार रात में बिजली गुल हो रही है और कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।

Advertisement

रहवासियों के मुताबिक कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अस्थायी सुधार कर लौट जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर बिजली बंद हो जाती है। भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट का वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।फिलहाल क्षेत्र के लोग जल्द नई व्यवस्था और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button