बिलासपुर

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना बोदरी गांव की है, जहां आरोपी पति ने अपनी पत्नी से प्रेम संबंध होने के शक में युवक नंदकिशोर वैष्णव की बुरी तरह पिटाई कर दी। मृतक नंदकिशोर मूलतः मुंगेली जिले का रहने वाला था। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button