बिलासपुर

सराफा व्यापारी लूटकांड : मिर्जापुर में पकड़ाए आरोपी, करोड़ों का सोना-चांदी और स्कॉर्पियो बरामद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किए गए हैं। मिर्जापुर एसटीएफ और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को धर दबोचा गया। उनके पास से लूटा गया सोना-चांदी, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो बरामद की गई है।

Advertisement

मामला बिलासपुर शहर का है, जहां मंगलवार रात प्रतिष्ठित के संचालक दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और व्यापारी के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद करीब ढाई किलो से अधिक सोना, चांदी के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने शहर सहित सीमावर्ती जिलों में सघन नाकेबंदी की। जांच में सामने आया कि आरोपी अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर भागे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की।आखिरकार उत्तर प्रदेश के में एसटीएफ ने बिलासपुर पुलिस के समन्वय से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो वाहन, लूटा गया सोना-चांदी और नगदी बरामद की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।इस बड़ी सफलता के बाद व्यापारिक संगठनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाने की तैयारी की जा रही है, जहां आगे की पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button