अंतरराष्ट्रीय

मिस्र में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी; 22 लोगों की मौत

(शशि कोन्हेर) : मिस्र के उत्तरी दकाहलिया प्रांत में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक मिनी बस नहर में गिर गई, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिनी बस आगा शहर के अल रयाह अल तौफीकी नहर में जा गिरी। जिसमें 22 लोगों की जान चली गई।

Advertisement

हादसे में 22 लोगों की हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों की नहर से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

मंत्रालय ने किया मुआवजे का एलान
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। द नेशनल न्यूज ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है।

Advertisement

मंत्रालय ने दुर्घटना में जान गवाने लोगों के परिवारों को 100,000 मिस्रियन पाउंड देने की घोषणा की है। जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों को 5000 पाउंड मिलेंगे।

Advertisement

पीड़ित परिवारों को मिलेगी सरकारी मदद
मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और घायलों को सरकार के ‘तकफुल व करामा’ कल्याण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। जिससे उन्हें नकद सहायता, नौकरी सहायता और अन्य लाभ मिल सकेगा।

बता दें कि मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हो गए हैं, क्योंकि यहां हर साल हजारों लोग मारे जाते हैं। पिछले महीने मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनीबस की लॉरी से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और नौ घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और तीन बहनें शामिल थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button