बिलासपुर

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वृंदावन परिसर में व्यापारियों ने लगाये 16 नग सीसीटीवी कैमरे…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। पुलिस की इस पहल का अच्छा असर देखने को मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वृंदावन परिसर तेलीपारा में व्यापारियों के द्वारा 16 नग सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसका उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने शहर के अन्य व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी इसी तरह सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया है। वृंदावन परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान परिसर के समस्त व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button