छत्तीसगढ़

आज 23 लाख किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस बांटेगी साय सरकार….

Advertisement

रायपुर : 18 लाख गरीबों को मकान की कार्रवाई शुरू करने के बाद साय सरकार मोदी की दूसरी गारंटी भी आज पूरी करने जा रही है। 23 लाख किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए उनके खाते में भेजा जाएगा। बता दें कि पिछली रमन सरकार में 300 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस देने का वादा किया गया था। लेकिन दो साल इसे नहीं दिया गया।

Advertisement
Advertisement

घोषणा पत्र जारी करते समय भाजपा ने यह वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो हम किसानों को बकाया बोनस लौटाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाओं में इसका उल्लेख करते हुए कहा था कि मोदी की गारंटी है सरकार बनेगी तो आपको बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताते हैं कि वे इस वादे को आज पूरा करने जा रहे हैं। 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य: नई सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से क्रय करने का आदेश जारी कर चुकी है।

Advertisement

धान उपार्जन केन्द्रों एवं सोसायटियों द्वारा धान खरीदी के लिए किसानों को 21 क्विंटल का टोकन जारी करना शुरू कर दिया है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस बार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसमें लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होना अनुमानित है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button