देश

आज दिन ढलते ही, 12 लाख मिट्टी के दीपों से जगमग होगी, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ : इस बार अयोध्या में भव्य एवं ऐतिहासिक दिवाली की तैयारी की गई है। पांचवें साल का दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। दरअसल, इस बार राम नगरी अयोध्या में कुल 12 लाख मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी है। इनमें से नौ लाख दीये सरयू नदी के तट राम की पैड़ी पर और तीन लाख दीये अयोध्या के मंदिरों-मठों में जलाए जाएंगे। यह अब तक का सबसे भव्य एवं विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है। इस अद्भुत का कार्यक्रम की साक्षी ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की टीम भी बनेगी। बुधवार को अयोध्या में कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन भी हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

भगवान राम पर केंद्रित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
शोभा यात्रा से लेकर, सरयू तट पर आरती, राम लीला, भगवान राम की प्रतीकात्मक अयोध्या वापसी, उनका तिलक, लेजर शो, सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन एवं अन्य कार्यक्रमों से इस बार की दिवाली को अद्भुत रूप दिया जा रहा है।
अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन साल 2017 में हुआ। इसके बाद हर साल अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। अयोध्या में सांस्कृतिक समारोहों एवं आयोजना की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। दिवाली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को मुख्य आयोजन है जिसमे प्रदेश के हर गांव से आने वाले पांच मिट्टी के दीये अयोध्या को रोशन करेंगे। लेजर शो के जरिए भगवान राम और माता सीता के जीवन से जुड़े रामायण के अनेक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए दिखाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button