देश

प्रोफेशनल्स कांग्रेस खोमचे ठेले वालों से करेगा संवाद…..

(दिलीप जगवानी) : अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस का गठन कर पार्टी ने समाज के बड़े तबके से संवाद करने अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ इकाई की गतिविधि शुरू करने तैयारी की जा रही है। अभियान में किसान और बुद्धिजीवी वर्ग पर विशेष फोकस किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रभारी ज़रिता लैफ़्तलांग ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

Advertisement


विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी पहली बार ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की इकाई का गठन किया गया है। इसी सिलसिले में दौरे पर आयी प्रभारी ज़रिता लैफ्तलांग ने महापौर के सरकारी आवास में कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर इस अभियान की जानकारी दी। इसके तहत समाज के मेहनतकश वर्ग के साथ बुद्धिजीवियों से उनके विचार जानकर, देश की दशा दिशा और उसे बेहतर करने पार्टी को समाज के छोटे बड़े व्यवसायिक वर्ग के रुख से वाकिफ कराया जाएगा। किसानों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में प्रोफेशनल्स कांग्रेस अभियान का मैडम ज़रिता को प्रभारी बनाया गया है। एआईपीसी का क्षितिज चंद्राकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में 7 चेप्टर बनाकर अभियान को विस्तार देने की योजना हैं। जिसमे जांजगीर चापा और बालोद ग्रामीण क्षेत्र के रूप में शामिल है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button