Uncategorized

घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची को खींच ले गया बाघ, जंगल में मिला शव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : यूपी के पीलीभीत में गुरुवार की देर शाम गांव में घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बालिका को बाघ जंगल में खींच ले गया। ग्रामीणों ने शोर शाराबा किया तो बाघ शव को छोड़ कर चला गया। घटना से नाराज ग्रामीणों में दहशत है।

Advertisement
Advertisement

पूरी जानकारी पुलिस व वनाधिकारियों को दी गई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कलीनगर तहसील में बराही रेंज है। इसमें माधोटांडा थानाअंतर्गत गांव सेल्हा में 10 वर्षीय बालिका बेबी पुत्री रामसेवक उर्फ झंडू घर के पीछे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान जंगल से चुपचाप बाघ वहां आ गया। उसे देख अन्य बच्चे भाग गए।

Advertisement

बाघ बेबी को जब खींचने लगा तो लड़की की चीख निकल गई। बच्ची की चीख सुन ग्रामीण जब तक लामबंद होते तब तक बाघ उसे जंगल में खींच ले गया। ग्रामीणों ने शोर शराब कर आग जलायी तो बाघ शव को छोड़ कर चला गया। बालिका का शव मिलने पर परिजनों में चीत्कार मच गई। मामले की जानकारी थाना पुलिस व वनाधिकारियों को दी गई है।

Advertisement

सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर आरिफ ने एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बराही के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ के हमले में बालिका की मौत होने की बात सामने आई है। या किसी जंगली जानवर ने मारा है। इसकी पुष्टि सुबह पदचिह्नों से हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button