देश

तीन विधायक भाजपा में शामिल….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ी खबर निकल आ रही है जब तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से सपा विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और आगर मालवा की सुसनेर सीट से निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा भी भाजपा जॉइन कर ली है।

Advertisement
Advertisement

बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में तीनों ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने सदस्यता ली। मप्र में यह हलचल 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के मद्देनजर हो रही है।

Advertisement

इस चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी हो रही है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और राज्यों की विधानसभा के विधायक भाग लेते हैं। इस चुनाव में वोटों के गणित को देखते हुए भाजपा कंफर्ट जोन में आना चाहती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button