छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत, सीएम ने दुख प्रकट किया….

(शशि कोन्हेर : सूरजपुर – सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले का परिवार बनारस पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हुई है। जबकि एक घायल हुआ है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।


उपेंद्र दुबे सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी देवरूपी दुबे(55) उनकी मां मानमती दुबे(70) और उनका बेटा नवीन दुबे और उपेंद्र दुबे खुद कार में सवार होकर शनिवार सुबह बनारस जाने के लिए निकले थे। पता चला है कि सभी बनारस में किसी पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के निकले थे। ये अभी सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी रोड के पास पहुंचे थे कि उपेंद्र की कार सुबह 7 बजे के आस-पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उपेंद्र की मां, उनके बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुंरत ही उपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया।आस-पास के लोगों ने बताया कि हादसा भयावह था। कार पूरी रफ्तार से सड़क पर पलट गई। यही वजह रही की 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।


मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया–
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में श्री उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि श्री उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को श्री उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button