बिलासपुर

आज सुबह झोला लेकर, सब्जी खरीदने जाएंगे, बिलासपुर का, एक-एक कांग्रेसी… घरवाली नहीं वरन पार्टी भेज रही, सब्जी बाजार..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज बिलासपुर के सभी कांग्रेसजन झोला लेकर सब्जी बाजारों में सब्जी खरीदने जाएंगे। ऐसा भी अपने घर के लिए सब्जी लेने नहीं वरन पार्टी के निर्देश पर कल उन्हें सब्जी खरीदने जाना है। दरअसल कांग्रेस कमेटी ने सब्जियों के बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक व्यंगात्मक तरीके से अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जैसी की जानकारी मिली है कल सुबह सभी कांग्रेश जन 8:00 से लेकर 10बजे के बीच नजदीक की सब्जी मंडी परे जाएंगे और वहां 60 से ₹70 किलो टमाटर लेते हुए सेल्फी या फोटो लेंगे तथा उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप इंस्टाग्राम में अच्छे दिन की कुछ व्यंगात्मक टिप्पणी के साथ साझा करेंगे।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिले और शहर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों से उक्त कार्यक्रम करने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button