रायपुर

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर किया बलात्कार, पहले उड़ी थी गैंगरेप की अफवाह

रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब वह बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया था। पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।

Advertisement
बाईट – राजेश देवांगन (सीएसपी, पुरानी बस्ती)

इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में बयान जारी कर रेप की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button