रायपुर

लावारिस हालत में मिला दो साल का मासूम, बच्चे के पास मिला भावुक पत्र, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर – शहर के बीरगांव इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक डिलिवरी वाहन ‘छोटा हाथी’ में दो साल का मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। यह वाहन व्यास तालाब के पास खड़ा था, जिसमें बच्चा अकेला बैठा मिला।

Advertisement

 

Advertisement

स्थानीय महिलाओं की नजर जब रोते हुए बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल खमतराई थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चे के पास एक पत्र भी मिला, जिसमें लिखा गया है कि “हमारे पास रहने के लिए घर नहीं है, कृपया इस बच्चे को अपना लिया जाए।”

 

पत्र में लिखी बातें बेहद भावुक करने वाली थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे को मजबूरीवश छोड़ दिया गया है। फिलहाल, खमतराई थाना पुलिस बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखकर उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

 

यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है – आखिर किस हालात में कोई माता-पिता अपना जिगर का टुकड़ा यूँ लावारिस हालत में छोड़ जाते हैं?

Related Articles

Back to top button