रायपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा, युवक की मौत, पत्नी और मासूम बच्चा घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दुर्ग से रायपुर लौट रहे अश्विनी नगर निवासी 32 वर्षीय मो. अब्दुल रज्जाक देवड्या की मौत हो गई, जब उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी और 2 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि अब्दुल रज्जाक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और कार उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घायलावस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

 

पीड़ित परिवार के रिश्तेदार मोहम्मद अफजल ने पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे जब अब्दुल रज्जाक अपने परिवार के साथ दुर्ग से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button