रायपुर

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणाएं

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “सुशासन तिहार” के मौके पर रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगातें दी हैं।

Advertisement

घोषणाओं में शामिल हैं:

  • ग्राम भैंसा में 55 लाख रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार।
  • ग्राम अमोदी में 42 लाख रुपये से पाइपलाइन विस्तार।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए 75 लाख रुपये।
  • भैंसा हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75.23 लाख और अहाता निर्माण के लिए 18 लाख रुपये।
  • हाईस्कूल में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये।
  • भैंसा में पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा।
  • भंडारपूरी हायर सेकेंड्री स्कूल भवन के लिए स्वीकृति राशि बढ़ाकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये।
  • नवीन प्राथमिक शाला, भैंसा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 24 लाख रुपये की घोषणा।

मुख्यमंत्री की ये घोषणाएं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों में इन योजनाओं को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button