देश

हमारे ठीक पड़ोस में आ धमका है, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान का खतरा, मध्यप्रदेश में 8 मरीजों की पुष्टि

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पूरे विश्व में तेजी से फैल रहे कोरोना ओके नए वेरिएंट ओमिक्रान का खतरा, अब हमारे पड़ोसी प्रदेश मध्य प्रदेश में भी आ धमका है। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रान वेरिएंट के 8 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह सभी मरीज हाल ही में विदेश से लौटे थे। इसमें कुल 26 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। लेकिन उनमें से केवल 8 व्यक्ति ही नए वेरिएंट ओमिक्रान पॉजिटिव पाए गए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार पिछले 45 दिनों के दौरान विदेशों से इंदौर लौटे 40 लोगों को कोविड-19 पाया गया था। उनके नमूने जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से आठ में विक्रांत पॉजिटिव पाया गया है। जिनमें से 6 पॉजिटिव मरीज पहले ही नेगेटिव हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष दो का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button